Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

पुरूषों में भी बाडी केयर की होड़

जमाना बदल गया है अब पुरूषों को भी अपने आपको सुंदर व जवां बनाये रखना उतना ही जरूरी है, जितना किसी स्त्री का। सुंदर दिखने की होड़ अब केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रह गयी है। नौकरी हो या इंटरव्यू, शादी-ब्याह हर जगह पुरूष भी इसी होड़ में लगे हैं कि वह कैसे सुंदर दिखें। और फिर हों भी क्यों न, जमाना इसी का है। अपने को हर जगह आगे रखने के लिए काबलियत के साथ-साथ बाह्य सुंदरता भी जरूरी है।
आजकल पुरूषों के सौंदर्य प्रसाधन का मार्केट भी काफी गर्म है। मेन्सपार्लरस भी पापुलर हैं। पुरूष अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से हेयरस्टाइल पर काफी ध्यान दे रहे हैं। डैस पर भी काफी ध्यान देने के साथ ही साथ पैसे भी खर्च कर रहे हैं। कुल मिलाकर अपने आप को समय के हिसाब से रखना ही समझदारी है। पुरूष भी बाड़ी मसाज करवाते हैं। इसके दो फायदे भी हैं- एक तो शरीर स्वस्थ व सुंदर और दूसरा शरीर फुर्तीला रहता है।
पुरूषों की त्वचा कुछ सख्त होती है पर, इसे भी देखभाल की जरूरत पडती है। इनकी क्रीम कुछ अलग होती है। गोरा बनाने वाली क्रीम की जरूरत पहले औरतों को ही होती थी। पुरूष अपने लिये इसके नाम से भी हंसते थे, लेकिन अब उनमें गोरा बनने की क्रीम के प्रति काफी जा जागरूकता आ गई है।

जरूरी टिप्स-
-जो पुरूष ज्यादा धूप में रहकर काम करते हैं, उन्हें15 दिन में एक बार टोनिंग व ब्लीचिंग करवाना चाहिये।
-फेशियल एक माह के अंतर पर ही करवायें वरना त्वचा खराब हो जाती है।
-रात को सोते समय एलोवेरा क्रीम या विटामिन ई का प्रयोग करें।
-त्वचा की चमक के लिये पानी अधिक पियें।
-मुहासे होने पर काली मिर्च और शहद मिलाकर लें। दालचीनी,शहद मिलाकर चेहरे पर लगायें।

अस्वीकरण