Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

वायरल फीवर से कैसे बचें?

हमारे देश में कई मौसम आते-जाते हैं जैसे सर्दी, गर्मी और बरसात। जब एक मौसम से दूसरे मौसम में होता बदलाव होता है, तो इसके बीच का समय सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। इसके पीछे कारण यह है कि हम इस बदलाव के लिए तैयार नहीं होते हैं या हम थोड़ी सी लापरवाही कर देते हैं, तो हमारे ऊपर बदलता मौसम असर कर जाता है और हम किसी न किसी परेशानी के शिकार हो जाते हैं -जैसे सर्दी, जुकाम बुखार(वायरल फीवर) हो जाता है। मौसम के आते भी व जाते भी, ये वायरल फीवर संक्रामक (एक दूसरे के साथ रहने से) होते हैं मतलब आपके सामने किसी ने छींका, खांसा या सांस भी ली, तो इसके कीटाणु हवा के जरिये दूसरे के नाक-मुंह से होकर शरीर के भीतर तक पहुंच जाते हैं।

और आप को भी वही जुकाम, खांसी, बुखार सरदर्द शुरू हो जाता है। इसका असर कई दिनों तक रहता है। इसका कोई खास डॉक्टरी इलाज नहीं है, ये ठीक होने में चार-पांच दिन ले लेता है सो इसके लिये हमें अपना ध्यान खुद ही रखना होगा। सबसे पहला काम कभी खाली पेट घर से बाहर न निकलें। इसके पीछे कारण यह है कि खाली पेट शरीर को कमजोर करता है। मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें, मौसम के हिसाब से आहार लें, मौसमी फल सब्जियाँ जरूर खायें। अगर बाहर खायें तो सफाई का पूरा ध्यान रखें। बासी खाना, फल सब्जियां खाने की कोशिश न करें।

अगर आप को वायरल फीवर हो ही गया हो तो- आप तुलसी के पत्ते तथा अदरक का इस्ताल करें। तुलसी की पत्तियों में कीटाणुओं को मारने की क्षमता होती है। अदरक गले की खरास को जल्द ठीक करता है। लिहाजा बदलते मौसम में सुबह खाली पेट दो-चार तुलसी की पत्तियाँ चबायें या फिर काढ़ा बनाकर पियें काढ़ा ऐसे बनायें- एक कप पानी में 8-10 तुलसी की पत्तियाँ, 8-10 दाने काली मिर्च के, थोड़ी अदरक कूचकर डाल दें। एक लौंग, थोड़ी दालचीनी, एक चुटकी सोंठ इन सबको उबालें जब तक पानी आधा न रह जाय। फिर छान कर स्वादानुसार नमक चीनी मिलायें फिर पी जायें।

जैसे ही आपको वायरलफीवर का असर महसूस हो इस काढ़े को बनाकर दिन में दो बार कम से कम पियें। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसको पीने से बदन दर्द, सिर दर्द, खांसी व जुकाम में राहत मिलेगी और शरीर फुर्तीला होगा।

सावधानी- इसे पीकर तुरंत बाहर हवा में न जाय ओढ़कर सो जायें।

आप रात को सोते समय एक कप दूध में चुटकी भर हल्दी उबालकर उसमें चीनी डालकर पियें। हल्दी एटीबायोटिक होती है। वायरल के कीटाणुओं का नाश करने में मदद करती है।

सावधानी-इसे पीकर खुली हवा में न घूमें।

अस्वीकरण