* दूध को शरीर पर मलने से त्वचा मुलायम और खिल जाती है।
* चिरौंजी को दूध के साथ पीसकर लगाने से त्वचा निखरती है।
* आधा चम्मच काला तिल और आधा चम्मच सरसों को बारीक पीसकर दूध में मिलाने के बाद मुंहासे पर लगाते रहने से दाग दूर हो जायगा।
* दूध में थोड़ा सा नमक मिलाकर चेहरे पर सुबह-शाम लगाये मुंहासे दूर होते हैं।
* बादाम, बेसन, गाजर का रस दूध में मिलाकर उपटन की तरह लगायें त्वचा में कमनीयता आती है।
* नाखूनों को सुंदर बनाने के लिये कुछ देर दूध में भिगोकर रखें।
* दूध व गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है।
* बर्तन धोने के बाद हाथ में दूध और नींबू का रस लगाने से आपके हाथ सुंदर होंगे।
* रुई के फाहे से दूध को होठ पर लगाने से होठ का कालापन दूर होगा।
लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ