Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

सेहत के लिए गुणकारी है तरबूज

तरबूज में स्वाद के अलावा और कई गुण हैं, जो सेहत के लिये गुणकारी माना जाता है। आईये इसे हम भी जानें -
* तरबूज में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हार्टबीट को रेगुलेट करता है। इस तरह ह्रदयाघात का डर कम हो जाता है।
* तरबूज में बीटाकैरोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर और कई क्रॉनिक डिजीज से बचाता है।
* आप इन्हें चाहे काट कर खायें या जूस पियें। तरबूज को लाईकोपीन का अहम सोर्स माना जाता है। ये एक तरह का कैरोटीनाइड है। इसके ऊपर काफी शोध किया गया है और पाया गया है कि प्रोस्टेट, ब्लड कैंसर, लंगकोलन के कैंसर को रोकने में मददगार साबित होते हैं।
तरबूज चाहे उसके गुणों को देखते हुये खायें या स्वाद के लिये खायें पर खायें जरूर ये आपको तमाम बीमारियों से बचाकर रखेगा।
अस्वीकरण