-पायरिया के लिये हल्दी में सेंधा नमक सरसों का तेल मिलाकर दातों पर मलें .
-त्वचा काली पड जाय तो हल्दी बादाम पीसकर दही में मिलाकर त्वचा पर लगायें.
-बवासीर होने पर,हल्दी की भुनी हुई गांठ को पीसकर ग्वरपाठा के गूदे के साथ लेना चाहिये या हल्का गर्म मस्से पर लगायें
-दही जमाना गुनगुने दूध में फिटकरी घुमाकर थोड़ा जामन डालकर रख दें,दही बाजार जैसा जमेगा.
-मलाई जमा करनी हो तो उसमें एक चम्मच दही डालकर रख दें खराब नहीं होगी.
-अगर डोसा क्रिस्प बनाना होतो उडद की दाल ,थोडी सी चने की दाल ,मेथी के दाने1/2.च. एक कटोरी मुरमुरे डालें डोसा क्रिस्प बनेगा.
-भटूरे बनायें 500.ग्रा. मैदा.100.ग्रा.सूजी ½.च.बेकिंग पावडर ,एक चुटकी सोड़ाबाई कार्ब,1/2.कप दही ,2.च.चीनी,1कप पानी डाल कर गूदें,फिर लोई बनाकर ½ घं के लिये रख दें,फिर लोई बनायें फिर 10मि. के लिये छोड़ दें फिर बेले तलें.
-मलाई कोफ्ते में थोडी सूजी डालें टूटेगा नहीं.
-केले सूती गीले कपडे में लपेटकर प्लास्टिक की थैली में रख दें,फ्रिज में भी काला नहीं पडेगा.
एडियाँ साफ करनी हो तो कच्चे पपीते का दूध लगाकर छोड दें,आधे घंटे बाद साफ करें.
चावल सुगंधित बनाना हो तो,चावल धोकर उसमें मीठी नीम की पत्ती डाल दें,फिऱ उबालें,चांवल सुगंधित बनेगा.
-फ्रईड चावल में थोडा सा दूध छिडक दें चांवल अलग2 बनेगा.
नये कूकर में यदि दूध उबालें या खीर बनांयें कभी काला नहीं पडेगा .

लोड हो रहा है...