- त्वचा का रंग निखारने में सबसे महत्वपूर्ण काम केसर का होता है।
- किसी भी पैक या उबटन में केसर चुटकी भर डालें। त्वचा में निखार आयेगा। - प्रतिदिन किसी भी तरह से कच्चा लहसुन खायें। इससे रक्त का शुद्धिकरण होता है। इसके कारण चेहरे का रंग निखरता है। कोलेस्ट्रोल भी कम होता है और आपके शरीर की सुंदरता को भी निखारता है।
- त्वचा को मुलायम बनाना हो, तो किसी भी मसाज तेल में चुटकी भर लौंग पावडर मिला दें। फिर मसाज करें।
-दिनभर में कम से कम दस ग्लास पानी पियें।
- भोजन में दूध दही रोजाना लें।
- भरपूर नींद लें वरना चेहरे की चमक जाती रहेगी।
- पेट हमेशा साफ रखें कब्ज न होने दें।
- त्वचा की सफाई बराबर करती रहें वरना काला पन हो जायेगा।
- रोजाना सोते समय दालचीनी चूर्ण एक चम्मच शहद के साथ लें।
- दाल चीनी पावडर पानी मे डालकर पीने से पानी की कमी दूर होती है। पानी में डालकर नहाने से सौदर्य बढ़ता है और भीनी-भीनी खुशबू आती है।
- दालचीनी त्वचा के लिये कंडीशनर का काम करता है।
- चेहरे पर दालचीनी शहद का पैक लगाये झुर्रियां नही पड़ेगी।
- हाथों की कोहनी, पैर की एडी की त्वचा सख्त हो जाती है, तो छोटी इलायची का चूर्ण किसी क्रीम में मिलाकर लगाने से तुरंत लाभ होगा।
- ठंड के दिनों में बेबी आयल में दालचीनी पावडर,छोटी इलायची पावडर डालकर स्नान के बाद मसाज करें। त्वचा निखरती है व खुशबू आती है।
- त्वचा का रंग निखारने के लिये सबसे आसान हल्दी का प्रयोग है।
- बेसन या आटा में थोड़ी सी मलाई व हल्दी डालकर चेहरे पर मलें।धीरे-धीरे छुड़ाते रहें। जब बत्ती बनकर उतरने लगे तब तक मलें। हफ्ते मे दो बार करें।
- अण्डे की सफेदी में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका पैक बना लें और त्वचा पर लगायें।
- बादाम, लौंग को सम भाग में लेकर पावडर बनायें आधा च पावडर चम्मच शुद्ध सिरका पानी में डालकर रूई से सर की त्वचा पर लगायें। रात में सर पर कपड़ा बांध लें ताकि बिस्तर खराब न हो सुबह उठकर शैपू कर लें और फिर सिरके की विधि दुहरायें इस तरह हफ्ते मे एक बार करे तीन माह तक।
-लाल मसूर की दाल, दो बादाम रात में भिगा दें। सुबह पीसकर चेहरे पर लगायें।
- मुरझाई त्वचा के लिये जैतून का तेल जल्द असर करता है। तेल लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें पंद्रह मिनट बाद धोले लें।
- बालों को गरम तौलिये से भाफ दें।
-त्वचा की नमी खो गई है। भीगी मूलतानी मिट्टी, जैतून का तेल मिलाकर दस मिनट के लिये चेहरे पर लगायें। फिर धो लें।
-मुरझाई त्वचा के लिये जैतून का तेल जल्द असर करता है। तेल लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें। पंद्रह मिनट बाद धो लें।
- 5-6 एसप्रिन की गोलियां गुनगुने पानी में डालकर बालों की उससे मालिश करें। 15-20 मिनट बाद बालों को साफकर लें।
-एक भाग सेबका रस तीन भाग पानी डालकर सर कीत्वचा मे लगाये लगभग बीस मिनट तक मले फिर सर धो ले
-डेढ़ चम्मच काली मिर्च, दो चम्मच सिरका, एक नीबू का रस आधा कप मलाई वाला दूध, अच्छी तरह मिला लो अब सर की त्वचा पर मालिश करें। एक घंटे बाद शैपू करें। इस तरह हफ्ते मे दो तीन बार करें।

लोड हो रहा है...